नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। लगातार दो महीने की गिरावट के बाद वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के तहत राजस्व संग्रह दिसंबर में बढ़कर 86,703 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो नवंबर में 80,808 करोड़ रुपये था।
नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। लगातार दो महीने की गिरावट के बाद वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के तहत राजस्व संग्रह दिसंबर में बढ़कर 86,703 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो नवंबर में 80,808 करोड़ रुपये था।
वित्त मंत्रालय ने बताया, “2017 के दिसंबर के लिए जीएसटी के तहत (24 जनवरी, 2018 तक) कुल प्राप्त राजस्व 86,703 करोड़ रुपये रहा।”
जीएसटी राजस्व में इससे पहले लगातार दो महीनों तक गिरावट दर्ज की गई थी। सितंबर में यह 92,000 करोड़ रुपये थी, अक्टूबर में 83,346 करोड़ रुपये और नवंबर में 80,808 करोड़ रुपये थी।
जुलाई में जीएसटी संग्रहण 95,000 करोड़ रुपये से अधिक रही, जबकि अगस्त में यह 91,000 करोड़ रुपये से अधिक थी।
पिछले साल अक्टूबर से जीएसटी संग्रहण में गिरावट आनी शुरू हुई थी। नवंबर में जीएसटी संग्रहण में गिरावट का मुख्य कारण विभिन्न वस्तुओं की दरों में परिवर्तन था। 10 नवंबर को गुवाहाटी में हुई बैठक में जीएसटी परिषद ने 178 वस्तुओं पर जीएसटी की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का फैसला किया था।
dharmpath.com dharmpath