जीएसटी : 22 राज्यों ने सीमा जांच चौकियां हटाई, 8 हटाने की प्रक्रिया में

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू होने के तीसरे दिन सोमवार तक 22 राज्यों ने अपनी सीमा जांच चौकियां हटा ली है, जबकि आठ राज्य ऐसा करने की प्रक्रिया में है।

वित्त मंत्रालय द्वारा यहां सोमवार को जारी बयान में कहा गया है कि जांच चौकियां हटाने वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

वहीं, असम, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और पंजाब सीमा जांच चौकियां हटाने की प्रक्रिया में हैं।

जीएसटी एक जुलाई से देश भर में (जम्मू और कश्मीर को छोड़कर) लागू हो गया है। इससे पहले अलग-अलग राज्य अलग-अलग कर वसूलते थे, साथ ही केंद्र सरकार भी कर वसूलती थी। जीएसटी के आने से सभी करों की जगह सिर्फ एक कर वसूला जा रहा है।

जीएसटी के अंतर्गत केंद्र सरकार के सेवा कर, विशेष अतिरिक्त सीमा शुल्क, विशेष उत्पाद शुल्क, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीमा शुल्क, अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, सेस, सरचार्ज आदि को शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493