न्यूयार्क, 5 मार्च (आईएएनएस)। जीका विषाणु से लैस मच्छर के संक्रमण से मनुष्यों के मस्तिष्क की एक खास किस्म की कोशिकाएं खत्म होने लगती हैं। एक नए अध्ययन से यह जानकारी मिली है।
इस अध्ययन में कहा गया है कि संक्रमण के बाद यह विषाणु तेजी से अपनी संख्या बढ़ाने लगता है, जिससे कोशिकाएं पूरी तरह से मर जाती है और उनकी बढ़त भी रुक जाती है।
अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट विश्वविद्यालय के विरोलोजिस्ट व शोध के प्रथम लेखक हेंगली टांग ने कहा, “हम संक्रमण और संभावित न्यूरोलॉजिक क्षति के बीच के संबंध को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसे समझने के बाद जीका का टीका बनाना आसान हो जाएगा। “
यह शोध स्टेम सेल नाम के जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath