जीटा-जोन्स ने डगलस के साथ मनाई शादी की 15वीं सालगिरह

लॉस एंजेलिस, 19 नवंबर (आईएएनएस)। स्टार जोड़ी कैथरीन जीटा-जोन्स और माइकल डगलस ने अपनी शादी के 15 साल पूरे कर लिए हैं। हालांकि इस दौरान उसके संबंधों में काफी उतार-चढ़ाव आए। एक बार अलगाव की स्थिति भी आ गई, लेकिन दोनों ने अंतत: साथ रहने का फैसला किया।

वेबसाइड ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ने पति के साथ बुधवार को अपनी 15वीं शादी की सालगिरह मनाई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर डालीं।

जीटा-जोन्स (46) ने लिखा, “प्रिय माइकल सालगिरह की शुभकामनाएं। साथ रहते हुए 15 साल पूरे हो गए हैं।”

वहीं, डगलस (71) ने अपनी और जीटा-जोन्स की एक श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी पत्नी के माथे को चूमते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने वर्ष 2000 में एक साल की डेटिंग के बाद न्यूयार्क के प्लाजा होटल में शादी की थी।

साल 2013 में डगलस और जीटा-जोन्स के बीच अलगाव की खबरें थीं, लेकिन 2014 में दोनों फिर साथ हो गए।

दोनों के दो बच्चे भी हैं। उनके बेटे का नाम डायलन माइकल (15) और बेटी का नाम केरीस जेटा (12) है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493