जीडीपी में तेजी आर्थिक सुधार का संकेत : उद्योग

नई दिल्ली/मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय कारोबारी जगत ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के आंकड़ों से आर्थिक सुधार का संकेत मिलता है।

नई दिल्ली/मुंबई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय कारोबारी जगत ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के आंकड़ों से आर्थिक सुधार का संकेत मिलता है।

फिक्की के अध्यक्ष पंकज पटेल ने कहा, “वृद्धि दर के आंकड़े उम्मीद के अनुरूप हैं और एक बार फिर पुष्टि करते हैं कि अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “पिछली तिमाही में औद्योगिक क्षेत्र के प्रदर्शन में लगातार पांच तिमाहियों की गिरावट के बाद सुधार देखी गया है.. सरकार का जीएसटी से जुड़े मुद्दों को हल को लेकर दृष्टिकोण हमारे लिए उत्साहजनक है।”

पटेल ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक की अगले हफ्ते होनेवाली मौद्रिक समीक्षा ‘अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने का बिल्कुल सटीक समय है।’

डेलाइट इंडिया के प्रमुख अर्थशाी अनिस चक्रवर्ती ने कहा कि अर्थव्यवस्था के नवीनतम आंकड़े विनिर्माण क्षेत्र के प्रदर्शन को दिखलाते हैं, जो इस साल एक जुलाई को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू होने से प्रभावित हुआ था।

चक्रवर्ती ने कहा, “वाहनों की बिक्री जैसे प्रमुख संकेतकों से मांग में तेजी लौटने के संकेत पहले ही मिल गए थे और आनेवाली तिमाहियों में विनिर्माण क्षेत्र में और तेजी देखने को मिलेगी।”

आधिकारिक आंकड़ों में गुरुवार को बताया गया कि विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 6.3 फीसदी रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493