जीत का श्रेय भारतीय टीम को : एडिन मार्कराम

पोर्ट एलिजाबेथ, 14 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान एडिन मार्कराम का कहना है कि मंगलवार को खेले गए मैच में जीत का श्रेय भारतीय टीम को जाता है।

पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवें मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से हरा दिया।

इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही भारतीय टीम ने छह वनडे मैचों की सीरीज में 4-1 से जीत हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच अंतिम मैच सेंचुरियन में 16 फरवरी को खेला जाएगा।

मार्कराम ने कहा, “यह मुश्किल था। जीत का सारा श्रेय भारत को जाता है। हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी। जब आप विकेट गंवाते हो, तो आपको लय में आने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।”

मार्कराम ने कहा, “खिलाड़ियों की ओर से कुछ गलतियां हुई थीं और मैं शुरुआत खुद से ही करना चाहूंगा। लेकिन मैं फिर भी यह मानता हूं कि इस सीरीज में हमने भारतीय स्पिन गेंदबाजों का सामना अच्छे से किया। यह अनुभव हासिल करने की प्रक्रिया है। हम वापसी जरूर करेंगे और इस सीरीज का समापन सकारात्मक रूप में करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493