जीत का सिलसिला इंडोनेशिया ओपन में भी जारी रखना चाहेंगे भुल्लर

जकार्ता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर गुरुवार से शुरू हो रहे इंडोनेशियन ओपन में अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए एक और खिताब अपने नाम करना चाहेंगे।

भुल्लर ने हाल ही में मकाऊ ओपन का खिताब जीता था। वहीं, वह मौजूदा विजेता के रूप में इंडोनेशिया ओपन में उतरेंगे।

इस टूर्नामेंट में थाईलैंड के जैज जानेवाटानानोंड उच्च वरीय खिलाड़ी हैं। उनके हमवतन थावोर्न विराटचांट भी भुल्लर को अच्छी चुनौती दे सकते हैं।

भारत के जीव मिल्खा सिंह और ज्योति रंधावा, भुल्लर के साथ भारतीय चुनौती पेश करेंगे। मेजबान देश के शीर्ष खिलाड़ी रोरी हेई के साथ जॉर्ज ग्रैंडरांटा, डैनी मासरिन, इयान एंड्रयू और बेनिटा वाइ कासियाडी भी टूर्नामेंट का खिताब जीतने की जद्दोजहद करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493