किंग्सटन (जमैका), 12 मई (आईएएनएस)। इस सत्र में शनिवार को 100 मीटर रेस में सबसे अच्छा समय निकालने वाले फर्राटा धावक आसफा पॉवेल ने इस बात की खुशी जाहिर की है कि उनके देश जमैका ने उनकी इस जीत पर शानदार प्रतिक्रिया जाहिर की है।
समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक नेशनल स्टेडियम में जमैका इंटरनेशनल इंविटेशनल एथलेटिक मीट में जैसे ही पॉवेल ने फिनिश लाइन पार की 25 हजार से अधिक दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
जैसे ही मैदान में मौजूद घड़ी ने 9.84 सेकेंड का समय दिखाया लोगों ने पॉवेल का स्वागत में जोरदार शोर मचाया। पॉवेल ने अमेरिका के रायन बेले की मौजूदगी में यह रेस जीती।
पॉवेल ने बीते पांच साल में अपना सबसे तेज समय निकाला और साथ ही साथ अपने करियर में 84वीं बार 10 सेकेंड से कम समय में 100 मीटर रेस पूरी की।
dharmpath.com dharmpath