जीत से खुश हूं, प्रदर्शन से नहीं : कांस्टेनटाइन

ढाका, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने सैफ कप के पहले मुकाबले में यहां श्रीलंका के खिलाफ मिली 2-0 की जीत के बाद कहा कि वह इस जीत से तो खुश हैं लेकिन टीम के प्रदर्शन से नहीं।

सैफ कप के अगले मैच में भारत का सामना मालदीव से होगा।

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने कांस्टेनटाइन के हवाले से बताया, “हमें अगले मैच से पहले अपनी गलतियों को सुधारना होगा। हमने अच्छी जीत के साथ शुरुआत की है लेकिन मैं प्रदर्शन से खुश नहीं हूं। हम कुछ और गोल कर सकते थे।”

कांस्टेनटाइन ने कहा, “हमें अधिक दिमाग लगा कर खेलना होगा, हम इससे अच्छा कर सकते थे। हमारे पास युवा खिलाड़ी हैं, इसलिए आप हमेशा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, जीत खेल का सबसे अहम हिस्सा है और हमें आगे बढ़ना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493