‘जीना जीना’ गाने ने वरुण में जगाया रोमांस ?

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता वरुण धवन एक हताश प्रेमी बनते जा रहे हैं। अरे जनाब! उन्हें असल जिंदगी में किसी से प्यार नहीं हुआ है, बल्कि प्रेमी के रूप में उनकी यह हताशा आगामी फिल्म ‘बदलापुर’ फिल्म में दिखती है।

वरुण ने ट्विटर पर फिल्म के गाने ‘जीना जीना’ पर अपने विचार व्यक्त किए। यह गाना पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम ने गाया है।

उन्होंने लिखा, “मेरे दिन की शुरुआत ‘जीना जीना’ से हो रही है। मैं उतना रोमांटिक नहीं हूं, लेकिन इसने मुझे अंदर तक छू दिया। इसके के लिए आपका शुक्रिया सचिन-जिगर (संगीतकार जोड़ी)।”

20 फरवरी को रिलीज हो रही ‘बदलापुर’ में नवाजुद्दीन सिद्दिकी, हुमा कुरैशी और दिव्या दत्ता भी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493