‘जीरो’ को ‘हीरो’ जैसा बनाने के लिए धन्यवाद : शाहरुख

मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान ने ‘जीरो’ के टीजर को मिले प्यार और सराहना के लिए प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

निर्देशक आनंद एल. राय के साथ उनकी पहली फिल्म का टीजर साल 2018 के पहले दिन जारी किया गया था।

टीजर की शुरुआत में शाहरुख एक लंबे- चौड़े आदमी को चुनौती देते हुए पार्टी से इतर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीजर एक डायलॉग के साथ खत्म होता है, जिसमें वह लोगों द्वारा खुद को जीरो बुलाने के बारे में बात कर रहे हैं।

शाहरुख ने ट्वीट किया, “‘जीरो’ को हीरो जैसा बनाने के लिए धन्यवाद। कभी-कभी हमारे जीवन में यह महत्वपूर्ण नहीं होता कि आप कौन हैं, लेकिन क्या हम अपने जीवन में दूसरों की मौजूदगी रखते हैं। आनंद एल राय की ‘जीरो’ इसी पर है। ‘जीरो’ 2 करोड़।”

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट फिल्म की केंद्रीय किरदार को ‘पागल’, ‘आशिक’, ‘अवारा’ के रूप में वर्णित किया है, लेकिन वह अपनी दुनिया में खुश हैं और किसी से सहानुभूति नहीं मांगते। उनका बौना होना उन्हें खुश रहने से नहीं रोक सकती।

फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी भूमिका में होंगी, लेकिन टीजर में उनके किरदार के बारे में कुछ भी जाहिर नहीं किया गया है। इन तीनों कलाकारों को ‘जब तक है जान’ में एक साथ देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493