जीवनशैली पर एक अन्य किताब जारी करेंगी कैमरून

लॉस एंजेलिस, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल कैमरून डियाज जीवनशैली पर एक अन्य किताब ‘द लॉन्गिविटी बुक’ जारी करने की तैयारी में हैं।

इससे पहले कैमरून (43) ने 2013 में जीवनशैली पर ही एक किताब ‘द बॉडी बुक’ जारी की थी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के अनुसार, अपनी आगामी किताब के बारे में 43 वर्षीया अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर किताब के मुख्य आवरण की एक फोटो साझा की।

उन्होंने लिखा, “मैं काफी उत्साहित हूं। जैसे ही मैंने यह देखा, मैं इसे आपके साथ साझा करना चाहती थी। ‘द लॉन्गिविटी बुक’ पर मुझे काफी गर्व है और इसे सबके साथ साझा करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।”

कैमरून ने अपनी इस किताब के जरिए लोगों को बढ़ती उम्र, महिलाओं में आत्मविश्वास और समय के मूल्य सहित कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं।

जीवनशैली पर आधारित कैमरून की किताब ‘द लॉन्गिविटी बुक’ अप्रैल में जारी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493