लखनऊ, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। लखनऊ में सेलिब्रिटी क्रिकेट कप रविवार (2 दिसंबर) को आयोजित किया जाएगा। यह मैच बॉलीवुड सितारों और यूपी के स्थानीय सितारों के बीच खेला जाएगा और जुटी धनराशि का इस्तेमाल शहीदों के परिवारों की बेहतरी के लिए किया जाएगा, जिसमें जीवी मोबाइल्स ने भी प्रायोजक के रूप में अपना अहम योगदान दिया है।
फीचर और स्मार्ट फोन ब्रांड जीवी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने लखनऊ में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस चैरिटी मैच में इस उत्कृष्ट कार्य के लिए अपना समर्थन दिया है, जिसे शहीदों के परिवार के सम्मान में आयोजित किया गया है।
जी वी मोबाइल्स के विपणन प्रमुख हर्षवर्धन ने कहा, “जीवी मोबाइल्स भारत के सभी असली नायकों को सलाम करता है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। हमें इस तरह की मुहिम के लिए सेलिब्रिटी क्रिकेट कप के साथ साझेदारी करने पर गर्व है। हम उन सभी हस्तियों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने मैच खेलने के लिए अपना समय निकला।”
बयान में कहा गया कि मैच में बॉलीवुड सितारों की एक टीम बॉलीवुड-11 और यूपी सितारों की यूपी-11 के बीच मुकाबला होगा। बॉलीवुड 11 टीम में सुपरस्टार सुनील शेट्टी, सोनू सूद, जैकी श्रॉफ, सोहेल खान और आफताब शिवदासानी जैसी प्रसिद्ध बॉलीवुड हस्तियां खेल रही है। चैरिटी मुहिम का समर्थन करने के लिए हर साल सेलिब्रिटी क्रिकेट कप आयोजित किया जाता है। इस साल की जमा राशि बहादुर योद्धाओं के परिवार वालों को दी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath