जीशान की ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ 19 जून को

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म के लेखक जीशान कादरी के निर्देशन की पहली फिल्म ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ 19 जून को रिलीज होगी।

जीशान ने आईएएनएस को बताया, “मैं रिलीज की तारीख को लेकर उत्साहित हूं। मुझे ‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ देखने के बाद अनुराग कश्यप और निशीकांत कामत जैसे फिल्म निर्देशकों से अच्छी अच्छी प्रतिक्रिया मिली हैं। चलिए देखते हैं कि रिलीज के बाद दर्शकों की फिल्म के बारे में क्या राय बनती है।”

‘मेरठिया गैंगस्र्ट्स’ मेरठ के रहने वाले छह दोस्तों की कहानी है। फिल्म में जयदीप अहलावत, संजय मिश्रा, मुकुल देव, नुसरत बहरुचा, आशीष दहिया, वंश भारद्वाज, बृजेंद्र काला, शादाब कमाल, चंद्रचूड़ राय और जतिन सरना हैं।

फिल्म के निर्माता शोएब अहमद ने कहा, “हम आश्वस्त हैं कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी और वे फिल्म को सराहेंगे। यह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक नई शैली का प्रतीक होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493