मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 42 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय रपट के मुताबिक, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 262 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के दौरान यह 184.39 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी के स्टैंडअलोन आय में 11.63 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,268 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के दौरान यह 1,135.85 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की समेकित आय में 1.5 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 1,583 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के दौरान यह 1,559 करोड़ रुपये थी।
वहीं, वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में 57 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1,034 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 658 करोड़ रुपये थी।
वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान कंपनी की कुल आय 5,275.51 करोड़ रुपये रही, जोकि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 57 फीसदी अधिक है।
dharmpath.com dharmpath