चेन्नई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री पलक लालवानी और पूनम बाजवा को अभिनेता-संगीतकार जी.वी. प्रकाश की आगामी तमिल फिल्म ‘कुप्पाथु राजा’ में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।
फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “पलक और पूनम को प्रमुख नायिकाओं के रूप में लिया गया है। पलक मुख्य नायिका की भूमिका में हैं, वहीं पूनम दूसरी नायिका के किरदार में हैं। फिल्म की नियमित शूटिंग शुरू हो चुकी है।”
बाबा भास्कर द्वारा निर्देशित फिल्म के साथ पलक तमिल उद्योग में कदम रखने जा रही हैं।
अभिनेता-फिल्मकार आर. पर्थीपन भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।
वर्तमान में फिल्म की शूटिंग चल रही है।
सूत्र ने कहा, “इसके लिए विशाल झुग्गी सेट तैयार किया गया है। फिल्म का पूरा शेड्यूल तैयार है। पलक और पूनम जल्द ही यूनिट में शामिल होंगी।”
dharmpath.com dharmpath