Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » जी सिने अवार्ड्स में ‘बाजीराव मस्तानी’ की बड़ी जीत

जी सिने अवार्ड्स में ‘बाजीराव मस्तानी’ की बड़ी जीत

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए शनिवार को जी सिने अवॉर्ड्स-2016 दोहरी खुशी लेकर आया। पुरस्कार समारोह में उनकी दोनों फिल्में ‘पीकू’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ छाई रहीं।

मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए शनिवार को जी सिने अवॉर्ड्स-2016 दोहरी खुशी लेकर आया। पुरस्कार समारोह में उनकी दोनों फिल्में ‘पीकू’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ छाई रहीं।

संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और रणवीर सिंह को इसके लिए दिए गए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले, जबकि दीपिका और अमिताभ बच्चन दोनों को ‘पीकू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

‘बाजीराव मस्तानी’ ने 11 पुरस्कारों पर कब्जा जमाया और इसके अलावा दीपिका को इस फिल्म के लिए व्यूअर्स च्वाइस वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जिससे इस फिल्म ने कुल 12 पुरस्कार हासिल कर लिए।

रणवीर ने अमिताभ के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया। अमिताभ को ‘पीकू’ के अपने किरदार के लिए यह पुरस्कार मिला।

हालांकि यह पुरस्कार समारोह यहां पिछले महीने आयोजित हुआ था, लेकिन समारोह शनिवार रात छोटे पर्दे पर पेश किया गया।

शूजित सरकार की ‘पीकू’ ने कई तकनीकी पुरस्कारों पर भी जीत हासिल की।

दीपिका की ओर से रणवीर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की ट्रॉफी स्वीकार की जो अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की विदेश में शूटिंग में व्यस्त होने के कारण समारोह में शरीक नहीं हो पाईं।

‘पीकू’ के लिए जूही चतुर्वेदी को सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संवाद और सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार दिया गया।

जी सिने अवार्ड्स में ‘बाजीराव मस्तानी’ की बड़ी जीत Reviewed by on . मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए शनिवार को जी सिने अवॉर्ड्स-2016 दोहरी खुशी लेकर आया। पुरस्कार समारोह में उनकी दोनों फिल्में 'प मुंबई, 6 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए शनिवार को जी सिने अवॉर्ड्स-2016 दोहरी खुशी लेकर आया। पुरस्कार समारोह में उनकी दोनों फिल्में 'प Rating:
scroll to top