जी-20 अर्थव्यवस्थाओं से आयात-नियामक उपाय बढ़े : डब्ल्यूटीओ

जिनेवा, 23 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व व्यापार संगठन की ग्रुप ऑफ 20 (जी-20) पर आई हालिया निगरानी रिपोर्ट में व्यापार उपायों से नई आयात-नियामक उपायों में अत्यधिक बढ़ोतरी की बात सामने आई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूटीओ की रिपोर्ट में समीक्षा अवधि मई मध्य से अक्टूबर मध्य के दौरान कुल 40 नई आयात -नियामक उपाय जी-20 अर्थव्यवस्था द्वारा लागू किए गए हैं। इसमें टैरिफ में बढ़ोतरी, आयात प्रतिबंध और निर्यात कर शामिल हैं।

डब्ल्यूटीओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पता चलता है कि हर महीने औसतन आठ नियामक उपायों को लागू किया गया। यह पिछली समीक्षा अवधि (अक्टूबर मध्य 2017 से मई मध्य, 2018) में रिकार्ड किए गए छह उपायों से ज्यादा है।

डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक रॉबटरे एजेवेडो ने गुरुवार को कहा, “यह रिपोर्ट हाल के महीनों में शुरू किए गए व्यापार-नियामक उपायों के तथ्यात्मक निरीक्षण को पेश करती है। यह 480 अरब डॉलर मूल्य के व्यापार को कवर करती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493