जी-7 के वित्त सम्मेलन का पहला सत्र शुरू

रोम, 12 मई (आईएएनएस)। जी-7 देशों के प्रतिनिधि शुक्रवार को इटली में अपना पहला कार्य सत्र आयोजित कर रहे हैं, जो विकास और वित्तीय विनियमन के लिए आर्थिक प्रोत्साहनों पर केंद्रित है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस बैठक में प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों के साथ दुनिया के सात सबसे बड़े औद्योगिक देशों के वित्तमंत्री और बैंक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसकी शुरुआत बारी शहर में सुबह 8.40 पर हुई।

यह बैठक चार घंटों तक चलेगी और दोपहर के भोजन के बाद 1.30 बजे फिर शुरू होगी। शनिवार तक बैठकों का कुल चार सत्र आयोजित किया जाएगा और हरेक सत्र चार-चार घंटों के होने की संभावना है।

इस बैठक में भाग लेने वालों में अमेरिकी वित्तमंत्री स्टीवन म्यूनिच, इटली के वित्तमंत्री पीयर कार्लो पाडोआ, जर्मनी के वूल्फगैंर शाऊबल, फ्रांस के माइकल स्पैन, ब्रिटेन के फिलिप हेमंड, कनाडा के विलियम मोरनेऊ और जापान के तारो एसो शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493