नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। सुरक्षा सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी जी4एस ने एक परिवहन समाधान ‘सेफ गो’ की पेशकश की है। इसके जरिये कंपनी खास तौर पर आईटीईएस और बीपीओ क्षेत्रों में कारोबार करने वाले कॉरपोरेट ग्राहकों को भरोसेमंद सेवा मुहैया कराएगी। यह नई सेवा कॉरपोरेट क्षेत्र द्वारा अपने कर्मचारियों को सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन सेवा मुहैया कराने की मांग पूरी करेगी।
जी4एस के फेसिलिटी सर्विसेज के निदेशक नितिन दवे ने एक बयान में कहा, “हम ‘सेफ गो’ की पेशकश की घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हैं। जी4एस में हमारा मुख्य उद्देश्य हमारे ग्राहकों को सुरक्षा एवं संरक्षा मुहैया कराना है। ‘सेफ गो’ उपभोक्ताओं को आसान पहुंच मुहैया कराना है और इसे अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित परिवहन सेवाएं मुहैया कराने के लिए डिजाइन किया गया है।”
सुरक्षित परिवहन मुहैया कराने के अलावा ‘सेफ गो’ केंद्रीकृत 24 घंटे कॉल सेंटर, आपातकालीन जरूरत, उच्च दर्जे की सुरक्षा से युक्त बुनियादी ढांचा, केंद्रीकृत निगरानी एवं नियंत्रण कक्ष, ग्राहक सेवा एवं प्रशिक्षण और विकास जैसी बैक-एंड सपोर्ट सेवाएं भी मुहैया कराती है। ऐसी खास खूबियों के साथ सेफ गो सुरक्षा क्षेत्र में जी4एस की मौजूदगी को बढ़ाएगा और विस्तार देगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1989 में गठित जी4एस इंडिया में मौजूदा समय में कुल कर्मचारियों की संख्या 1,30,000 से भी ज्यादा है और यह देश भर में 128 केंद्रों, शाखाओं तथा क्षेत्रीय कार्यालयों के नेटवर्क के जरिए परिचालन करती है।
dharmpath.com dharmpath