जुगनू कोरिया की ‘के-स्टार्टअप ग्रांड चैलेंज’ के अंतिम दौर में

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। देश की हाइपरलोकल स्टार्टअप जुगनू अब दक्षिण कोरिया के बाजार में प्रवेश करने के लिए तैयार है। बी2बी प्रदान करने वाली यह कंपनी टूकन ‘के-स्टार्ट अप ग्रांड चैलेंज’ में भाग लेने के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के तौर पर चुनी गई है।

जुगनू ने एक बयान में कहा कि ‘के-स्टार्टअप ग्रांड चैलेंज’ 4 माह का एक्सीलेटर प्रोग्राम है, जिसे कोरिया की सरकार ने आयोजित किया है। जुगनू को 70 भारतीय स्टार्टअप कम्पनियों में से चुना गया है, जिसने 3 शीर्ष फाइनलिस्ट में से एक बनने की चुनौती के लिए ऑडिशन दिया था। यह टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

टूकन सास (एसएएस) आधारित मंच है जोकि एंड-टू-एंड फील्ड फोर्स मैनेजमेंट सोल्युशंस के लिए अग्रणी है। यह एक अनूठा ऑफ-द-शेल्फ उत्पाद है और कस्टमाइजेबल एप्प का मार्केटप्लेस ऑफर करता है। इस एप से क्लांइट को फ्लीट वर्कफोर्स को दक्षतापूर्वक मैनेज करने की सुविधा मिलती है।

जुगनू के संस्थापक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी समर सिंगला ने कहा, “सास (एसएएस) उद्योग में विशेष विकास तथा आपार संभावनाएं देते हुए, जज टूकन की वर्तमान उपस्थिति से काफी प्रभावित हुए और हमारी आगे भी विस्तार करने की योजना है। हमें जो भी अवसर मिलेगा उसका हम भरपूर फायदा उठाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493