जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं बियॉन्से नॉलेस

लॉस एंजेलिस, 2 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका- गीतकार बियॉन्से नॉलेस ने घोषणा की है कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं।

लॉस एंजेलिस, 2 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका- गीतकार बियॉन्से नॉलेस ने घोषणा की है कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं।

समाचार पत्र गार्जियन के मुताबिक, ‘सिंगल लेडिज’ हिटमेकर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की।

पोस्ट के मुताबिक, “हम प्यार और खुशी साझा करना चाहता हैं। कुछ समय बाद दो बच्चे आने वाले हैं। आभारी हैं कि हमारे परिवार में दो लोग और बढ़ रहे हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।”

इंस्टाग्राम पर घोषणा करने के 35 घंटे के भीतर उन्हें 15 लाख ‘लाइक्स’ मिले।

बियॉन्से (35) की पति रैपर जे जेड के साथ ब्ल्यू इवी नाम की पांच वर्षीया बेटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493