‘जुड़वा 2’ की टीम ने अहमदाबाद में खेला डांडिया (फोटो सहित)

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ का प्रचार करने फिल्म की टीम के साथ रविवार को अहमदाबाद पहुंचे। नवरात्रि के शुभ अवसर पर वरुण और तापसी ने अहमदाबाद के डांडिया का भरपूर आनंद उठाया।

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘जुड़वा 2’ में वरुण धवन दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। डेविड धवन द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन के साथ जैकलीन फर्नाडिस और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।

इससे पहले फिल्म की इस तिकड़ी ने मुंबई के बोरीवली इलाके में आयोजित होने वाले फाल्गुनी पाठक के गरबा रास में धूम मचाई थी।

‘जुड़वा 2’ 1997 में आई सलमान खान अभिनीत जुड़वा का नया संस्करण है। इस फिल्म में वरुण धवन राजा और प्रेम के सदाबहार किरदार में नजर आएंगे और जैकलिन और तापसी, उन भूमिकाओं में होंगी जो पहली फिल्म में करिश्मा कपूर और रंभा ने निभाईं थीं।

‘जुड़वा 2’ को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है। यह फिल्म 29 सिंतबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493