लॉस एंजेलिस, 28 मई (आईएएनएस)। गायिका माइली सायरस और अभिनेता लियाम हैम्सवर्थ कथित तौर पर जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनना चाहते हैं।
दोनों 2009 में फिल्म ‘द लास्ट सॉन्ग’ में काम करने के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। 2013 में दोनों का अलगाव भी हो गया था और साल 2016 की शुरुआत में यह जोड़ा एक बार फिर साथ आ गया।
वेबसाइट ‘ओकेमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म ‘द लास्ट सॉन्ग’ के सह-कलाकार साइरस के गर्भवती होने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
एक सूत्र के मुताबिक, “साइरस और हैम्सवर्थ को परिवार बढ़ाना पसंद है और गायिका हैम्सवर्थ को बच्चे देने के लिए बेताब हैं और उन्होंने सोचा कि क्यों न जुड़वा बच्चे दिए जाए।”
सूत्र के अनुसार, जोड़े ने जुड़वा बच्चे होने की चाहत पूरी करने के लिए आईवीएफ तकनीक की मदद लेने के बारे में सोचा है और दोनों बेहद उत्साहित और खुश हैं। एक लड़का और लड़की साइरस की खुशियां बढ़ा देंगे।
गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने के लिए साइरस ने शराब और नशीले पदार्थो का सेवन करना भी बंद कर दिया है।
गायिका ने हाल ही में अपना नया एकल गीत ‘मालिबु’ रिलीज किया है, जिसे उन्होंेने लियाम हैम्सवर्थ को समर्पित किया है।
dharmpath.com dharmpath