‘जुनूनियत’ अब 17 जून को रिलीज होगी

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। पुलकित सम्राट और यामी गौतम अभिनीत फिल्म ‘जुनूनियत’ 24 जून को रिलीज होने के बजाय अब 17 जून को रिलीज होगी। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इसे बिना किसी कट के मंजूरी दे दी है।

फिल्म निर्देशक ने कहा, “हम पहले से ही फिल्म के साथ तैयार थे। फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए हैं। फिल्म को लेकर काफी जिज्ञासा है, इसलिए हमने इसे पहले ही रिलीज करने का निर्णय लिया।”

उन्होंने कहा, “पहले रिलीज करना स्थगित करने के तुलना में बेहतर है। इससे फिल्म निर्माता का फिल्म के प्रति आत्मविश्वास का पता चलता है। हमें सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के ‘यू’ प्रमाणपत्र मिला। सेंसर बोर्ड ने कहा कि हम चाहते हैं कि ज्यादातर निर्देशक ऐसी खूबसूरत फिल्में बनाएं। “

‘जुनूनियत’ सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493