‘जुबान’ की लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगी सारा

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतमय फिल्म ‘जुबान’ की अभिनेत्री सारा जेन डायस फिल्म में अपनी लुक फैशन सोशल नेटवर्किं ग साइट रोपोसो पर पोस्ट करेंगी। रोपोसो फिल्म की मीडिया पार्टनर भी है।

निर्देशक मोजेज सिंह की फिल्म की विशिष्ट तस्वीरें प्रचार के दौरान भी रोपोसो पर पोस्ट की जाएंगी।

साथ ही वेबसाइट फिल्म के स्टार्स से अपने उपभोक्ताओं की मुलाकात भी कराएगा।

सारा और फिल्म के अभिनेता विकी कौशल ने इसके लिए सोशल नेटवर्क पर अपने प्रोफाइल बना लिए हैं, जिनके जरिए उनके प्रशंसक पोर्टल पर ‘जुबान’ का फैशन देख पाएंगे और फिल्म के सर्वश्रेष्ठ लुक्स को अपना पाएंगे।

रोपोसो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविनाश सक्सेना ने एक बयान में कहा, “‘जुबान’ में कई ऐसी बेहतरीन फैशनेबल लुक्स दिखाई देंगी, जो इससे पूर्व कभी भी बॉलीवुड में दिखाई नहीं दी होंगी।”

उन्होंने कहा, “इसके पीछे कोशिश है कि ‘जुबान’ को बेहद स्टाइल और फैशन से भरपूर फिल्म के रूप में पेश किया जाए।”

फिल्म के निर्माता गुणीत मोंगा ने सारा के लुक के बारे में कहा कि फिल्म में उनका किरदार एक उग्र बच्चे जैसा है और वह फिल्म में कई बेहद खास और अनूठी लुक्स में दिखाई देंगी।

फिल्म मार्च में रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493