लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। ‘जुमांजी’ के सिक्व ल का शीर्षक ‘जुमांजी : वेलकम टू द जंगल’ रखे जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
लॉस एंजेलिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। ‘जुमांजी’ के सिक्व ल का शीर्षक ‘जुमांजी : वेलकम टू द जंगल’ रखे जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
सोनी के सिनेमाकोन प्रेजेंटेशन में मौजूद दर्शकों को फिल्म की एक क्लिप दिखाई गई। इस दौरान फिल्म के कलाकार ड्वेन जॉनसन, करेन गिल्लन, निक जोनास और जैक ब्लैक भी मौजूद थे।
‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, फिल्म क्लिप में एक हाई स्कूल के चार छात्रों को स्कूल का तहखाना साफ करने का निर्देश दिया जाता है, जहां उन्हें जुमांजी गेम जैसा ही एक वीडियो गेम मिलता है।
छात्र गेम में से जो भी किरदार चुनते हैं, वे वही बन जाते हैं और जंगल में पहुंच जाते हैं।
‘जुमांजी’ सिक्व ल की पहली फिल्म 1996 में रिलीज की गई थी, जिसका निर्देशन जो जॉनस्टन ने किया था।
dharmpath.com dharmpath