लॉस एंजेलिस, 4 जनवरी (आईएएनएस)। ‘ओशंस 8’ और ‘क्रेजी रिच एशियन्स’ जैसी सफल फिल्मों के साथ रैपर से अभिनेत्री बनी ऑक्वाफीना ‘जुमान्जी’ के सीक्वल में शामिल हो सकती हैं।
वेबसाइट वेराइटी के मुताबिक, ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक और कैरेन गिलेन भी सीक्वल से जुड़ सकते हैं।
फिल्म का निर्देशन जेक कास्डैन करेंगे।
‘जुमान्जी : वेलकम टू द जंगल’ सुपरहिट साबित हुई थी और इसने दुनियाभर में 96.2 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।
dharmpath.com dharmpath