‘जुरासिक वर्ल्ड’ के प्रचार से दूर रहेंगे इरफान

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। ‘पीकू’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे अभिनेता इरफान खान इस वक्त बुडापेस्ट में अपनी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘इंफर्नो’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके चलते वह भारत में अपनी आगामी फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड’ के प्रचार में शामिल नहीं हो पाएंगे।

फिल्म के प्रचार के अलावा वह भारत में होने वाले इसके प्रीमियर में भी शामिल नहीं हो सकेंगे।

एक सूत्र ने कहा, “फिल्म स्टूडियो ने एक बहुत बड़े लांच की योजना बनाई है। हालांकि, इरफान इसमें शायद ही शिरकत कर पाएं। उन्हें विश्वास है कि वह इसके अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर में बाकी कलाकारों के साथ उपस्थित रहेंगे।”

एक बयान में कहा गया कि प्रचार संबंधी कुछ अन्य कार्यक्रमों की भी योजना है, लेकिन इरफान भारत में इसके किसी प्रचार में शामिल नहीं हो पाएंगे। वह सिर्फ दो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म प्रीमियर में शिरकत करेंगे।

इरफान पेरिस में कोलिन ट्रेवोरॉ निर्देशित ‘जुरासिक वर्ल्ड’ के प्रीमियर में मौजूद रहेंगे। यह 12 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493