‘जुरासिक वर्ल्ड’ ने सर्वाधिक तेजी से 50 करोड़ डॉलर कमाए

लॉस एंजेलिस, 29 जून (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेता इरफान खान अभिनीत हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड’ उत्तरी अमेरिका में सबसे तेजी से 50 करोड़ डॉलर कमाने वाली फिल्म बन गई है।

वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ के अनुसार, यह महाद्वीप में इतनी अधिक कमाई करने वाली पांचवी फिल्म है।

‘जुरासिक वर्ल्ड’ ने अपने तीसरे सप्ताहांत में करीब 5.42 करोड़ डॉलर कमाए। इसने हालिया एनीमेटिड फिल्म ‘इंसाइड आउट’ को पीछे छोड़ दिया, जिसने 5.21 करोड़ डॉलर कमाए।

50 करोड़ डॉलर कमाने वाली दूसरी फिल्म ‘द डॉर्क नाइट’ (2008) है, जिसने उत्तरी अमेरिकी फिल्म बाजार में 53.4 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।

‘जुरासिक वर्ल्ड’ पहले ही दुनियाभर में तेजी से एक अरब डॉलर कमाने वाली फिल्म का दर्जा पा चुकी है और पिछले सप्ताहांत की कमाई के साथ इसकी वैश्विक कमाई करीब 1.238 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस कमाई से यह अब तक सर्वाधिक कमाई करने वाली आठवीं फिल्म हो गई है।

यह 1993 की सफल फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ का सीक्वल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493