लंदन, 24 जुलाई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड के दिग्गज पॉल स्कोल्स का मानना है कि फ्रांसीसी मिडफील्ड पॉल पोग्बा के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग का 13 करोड़ ड़ॉलर का सौदा सीमा से बाहर है।
जुवेंटस की ओर से पोग्बा की ‘ट्रांसफर फीस’ 13 करोड़ डॉलर के बाहर है और पॉल का कहना है कि फ्रांसीसी खिलाड़ी इसके लायक नहीं हैं।
पॉल हालांकि, पोग्बा की क्षमताओं के काफी प्रशंसक हैं, लेकिन उनका कहना है कि उनके लिए इतनी अधिक बोली लगाने का मतलब है उन्हें लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल करना।
पॉल को नहीं लगता कि युनाइटेड के 23 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी को इस समय पर बार्सिलोना और रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ियों के स्थान पर रखा जाना चाहिए।
वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ को दिए अपने बयान में युनाइटेड के दिग्गज पॉल ने कहा, “पोग्बा काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मैंने काफी समय तक उनके साथ खेला। अगर आप मुझसे पूछे, तो इस समय उनका एजेंट काफी पैसे मांग रहा है और वह भी ऐसे खिलाड़ी के लिए जिसने फुटबाल की ‘ए’ टीम के लिए एक या दो से अधिक मुकाबले नहीं खेले।”
dharmpath.com dharmpath