जुवेंटस ने चिएलिनी के चोटिल होने की पुष्टि की

रोम, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के क्लब जुवेंटस ने अपने डिफेंडर जिओर्जियो चिएलिनी के घुटने में चोट लगने की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट केअनुसार, अगले कुछ दिनों में चिएलिनी की चोट की जांच की जाएगी। हालांकि अभी यह पता लगाना मुश्किल है कि चोट से उबरने में उन्हें कितना समय लगेगा।

चिएलिनी को रविवार को नेपोली के खिलाफ खेले गए सीरी ए के एक मैच में चोट लग गई थी। नेपोली ने इस मैच में जुवेंटस को 1-0 से हराया था।

सीरी ए में गत चैंपियन जुवेंटस 85 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि नेपोली 84 अंकों के साथ दूसरे नंबर है। सीजन में अभी चार मैच और खेले जाने बाकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493