जुवेंतस का शाल्के के अनुभवी डिफेंडर होवेदेस के साथ करार

तुरीन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली फुटबाल चैम्पियन जुवेंतस ने अपनी बैकलाइन को मजबूत करने के लिए जर्मनी के अनुभवी डिफेंडर बेनेडिक्ट होवेदेस के साथ करार किया है।

होवेदेस को एक सीजन के लिए ऋण करार पर शाल्के क्लब से जुवेंतस में शामिल किया गया है। इस ऋण करार में खिलाड़ी को खरीदने का विकल्प भी शामिल है।

अपनी वेबसाइट में जुवेंतस ने कहा, ‘होवेदेस को शामिल करने के साथ ही क्लब ने एक जिम्मेदार डिफेंडर के साथ करार किया है। उन्होंने अपना अब तक का सारा करियर शाल्के के साथ बिताया है।’

तुरीन के क्लब ने कहा कि होवेदेस के साथ ऋण करार 35 लाख यूरो (41.5 डॉलर) में किया गया है और अगर वह 2017-18 सीजन में जुवेंतस के लिए 25 मैच खेल लेते हैं, तो 29 वर्षीय खिलाड़ी के साथ क्लब का स्थायी करार 1.3 करोड़ यूरो (1.541 डॉलर) में संभव हो सकता है।

जुवेंतस को एक सेंट्रल डिफेंडर की जरूरत थी और होवेदेस के रूप में क्लब को पांचवां सेंट्रल डिफेंडर मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493