जुवेंतस के क्वाड्राडो के घुटने की हुई सर्जरी

रोम, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस के फारवर्ड खिलाड़ी जुआन क्वाड्राडो के बाएं घुटने की सर्जरी सफल रही।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, क्वाड्राडो को स्विट्जरलैंड के क्लब बीएससी यंग ब्यॉज के खिलाफ बर्न में 12 दिसंबर को हुए चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर के मुकाबले में चोट लगी थी।

जुवेंतस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “आज, जुवान क्वाड्राडो के बाए घुटने की आर्थरस्कोपिक सर्जरी की गई। इस सर्जरी में जुवेंतस के चिकित्सा अधिकारी डॉ. क्लाडियो रीगो ने बार्सिलोना के चिकित्सक डॉ. कुगाट की सहायता की और सर्जरी सफल रही।”

जुवेंतस की टीम इटली लीग में फिलहाल, पहले पायदान पर काबिज है। चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 में जुवेंतस का सामना स्पेन के दिग्गज क्लब एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493