जुवेंतस के खिलाड़ी कुआड्राडो ने सर्जरी कराई

ट्यूरिन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। इटली की शीर्ष फुटबाल क्लबों में से एक जुवेंतस के खिलाड़ी जुवान कुआड्राडो ने मंगलवार को म्यूनिख में सर्जरी कराई।

उनके पेट और जांघ के बीच वाले भाग में लंबे समय से समस्या थी। सर्जरी के कारण वह करीब एक महीने के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।

क्लब ने एक बयान में कहा कि जुवेंतस के डॉ. क्लाउडियो रिगो की मौजूदगी में म्यूनिख के डॉ. उलराइक मुश्चावैक ने उनकी सर्जरी की।

बयान में कहा गया, “इटली लौटने के बाद कुआड्राडो प्रशिक्षण पर वापस आने से पहले करीब 30 दिनों तक आराम करेंगे।”

कुआड्राडो की अनुपस्थिति जुवेंतस के लिए एक बड़ी समस्या है क्योंकि टीम तीन प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493