जुवेंतस के साथ मिडफील्डर पजानिक का करार बढ़ा

रोम, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जुवेंतस ने मिडफील्डर मिरालेम पजानिक के करार को पांच साल तक के लिए बढ़ा दिया है।

करार में विस्तार के तहत पजानिक सेरी-ए लीग क्लब में 2023 तक बने रहेंगे। जुवेंतस ने इसकी पुष्टि की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय खिलाड़ी ने जुवेंतस के साथ अपना तीसरा सीजन शुरू कर दिया है।

एक बयान में जुवेंतस ने कहा, “पजानिक हमारी टीम के मिडफील्ड का एक बेहद ही अहम हिस्सा बन गए हैं। मैदान पर उनके खेल का स्तर, दिमाग की तेजी और प्रतिभा ही उन्हें अहम बनाती है।”

जुवेंतस के साथ पजानिक ने अब तक 92 मैच खेले हैं और उसमें 15 गोल दागे हैं। इस क्लब के साथ उन्होंने दो सेरी-ए लीग और दो इटली कप ट्रॉफी जीती हैं।

पजानिक 2016 में जुवेंतस के क्लब में शामिल हुए थे। इससे पहले, उन्होंने पांच साल रोमा क्लब में बिताए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493