जुवेंतस के स्टुरारो चोट के कारण टीम से बाहर

टोरिन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस ने शुक्रवार को कहा है कि टीम के मिडफील्डर स्टेफानो स्टुरारो गले में समस्या के कारण रविवार को फिओरेंटिना के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेल पाएंगे।

टोरिन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस ने शुक्रवार को कहा है कि टीम के मिडफील्डर स्टेफानो स्टुरारो गले में समस्या के कारण रविवार को फिओरेंटिना के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेल पाएंगे।

क्लब ने अपने एक बयान में कहा, “स्टेफानो का चिकित्सक लिबेरो टुबिनो ने परीक्षण किया था जिससे पता चला कि उन्हें गले में समस्या है।”

बयान में कहा गया है, “इसलिए स्टुरारो अगले चार-पांच दिन तक आराम करेंगे।”

जुवेंतस इस समय लीग में शीर्ष पर बना हुआ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493