रोम, 14 मई (आईएएनएस)। एएस रोमा के खिलाफ गोलरहित मुकाबले के साथ ही जुवेंतस लगातार सातवीं बार सेरी-ए लीग खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
रविवार रात को खेले गए लीग के एक अन्य मैच में नपोली ने सैम्पडोरिया को 2-0 से मात दी।
स्टाडियो ओलम्पिको स्टेडियम में खेले गए मैच में रोमा क्लब के साथ गोलरहित ड्रॉ के साथ जुवेंतस ने लीग सूची में पहले स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। उसने 37 मैचों में 92 अंक हासिल किए हैं।
इस लीग सूची में दूसरे स्थान पर काबिज नपोली ने 37 मैचों में 88 अंक हासिल किए हैं।
तीसरे स्थान पर काबिज रोमा ने यूईएफए चैम्पियंस लीग के अगले सीजन में प्रवेश हासिल कर लिया है।
चैम्पियंस लीग में प्रवेश करने वाले चौथे और अंतिम क्लब का फैसला सेरी-ए लीग के अगले दौर में होने वाले मैच से होगा। इसमें लाजियो का सामना इंटर मिलान क्लब से होगा।
dharmpath.com dharmpath