जुवेंतस ने सुपरकोप्पा का खिताब जीता

जद्दाह (सऊदी अरब), 17 जनवरी (आईएएनएस)। पुर्तगाल के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टिायानो रोनाल्डो के शानदार गोल की बदौलत इटली के क्लब जुवेंतस ने बुधवार देर रात यहां एसी मिलान को 1-0 से हराकर सुपरकोप्पा का खिताब अपने नाम किया।

रोनाल्डो का इस सीजन जुवेंतस के लिए यह 16वां गोल है। वह 2018-19 सीजन की शुरुआत से पहले समर ट्रांसफर विंडो में स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से जुवेंतस में शामिल हुए थे।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।

दूसरा हाफ जुवेंतस के नाम रहा। इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन ने अधिक समय तक गेंद पर नियंत्रण रखते हुए मिलान के गोल पर कई अटैक किए।

मैच के 61वें मिनट में मिडफील्डर मिरालेम पेयानिक ने क्रॉस दिया जिस पर रोनाल्डो ने हेडर के जरिए गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी जो अंत तक कायम रही। दूसरे हाफ में मिलान के मिडफील्डर फ्रैंक केसी को रेड कार्ड भी मिला जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493