जुवेंतस ने 9 करोड़ यूरो में हिगुएन से करार किया

तुरीन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्ट्राइकर गोंजालो हिगुएन ने इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस के साथ करार कर लिया है। इस बात की घोषणा इटली फुटबाल चैम्पियन ने की।

क्लब ने हिगुएन के साथ पांच साल का करार किया है। इस करार के लिए क्लब ने 9.89 करोड़ डालर की कीमत चुकाई है।

जुवेंतस ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, “जुवेंतस फुटबाल क्लब इस बात की पुष्टि करता है कि क्लब ने गोंजालो हिगुएन के साथ नौ करोड़ यूरो का करार किया है। यह राशि दो वित्तीय वर्षो में आद की जाएगी।”

खिलाड़ी का नापोली से जुवेंतस में जाना काफी विवादों से भरा रहा क्योंकि यह दोनों क्लब एक-दूसरे के कड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं।

2013 में स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड से नापोली में आने वाले हिगुएन का क्लब के साथ दो साल का करार अभी बाकी था।

पिछले सप्ताह उनके जुवेंतस में स्वास्थ्य परीक्षण कराने की खबरें आईं थीं।

हिगुएन जुवेंतस के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। वह इसके साथ ही क्लब फुटबाल के इतिहास में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493