तुरीन (इटली), 27 मई (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गियुसेपे मारोटा ने कहा है कि वह स्पेन के स्टार स्ट्राइकर अलवारो मोराटा को अपने साथ बनाए रखने की हर संभव कोशिश करेंगे। ऐसी अटकलें हैं कि मोराटा अपने पुराने क्लब रियल मेड्रिड में वापस जा सकते हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मोराटा ने गुरुवार को कहा कि मोराटा वो खिलाड़ी हैं जो एक चैम्पियन के रूप में निकल कर सामने आए हैं और उनके अंदर काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि वह मोराटा को जुवेंतस में बनाए रखने के लिए कुछ भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि रियल मेड्रिड के पास 3.9 करोड़ डालर में मोराटा को वापस खरीदने का अधिकार है और जुवेंतस चैम्पियंस लीग के फाइनल के बाद उनसे इस बारे में बात करेगा।
जब उनसे बार्सिलोना के डानी अल्वेस को क्लब में शामिल करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह बड़े खिलाड़ी हैं और जुवेंतस उनके बारे में विचार करेगा।
dharmpath.com dharmpath