पेरिस, 30 नवंबर (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन के डिफेंडर दानी एल्वेस ने बुधवार को जुवेंतस से जाने के अपने कारण का खुलासा किया।
एल्वेस ने कहा कि उन्हें गलत समझा गया और वह तुरिन स्थित फुटबाल क्लब में अपने समय का आनंद नहीं ले पा रहे थे।
इटली पेशेवर फुटबाल संघ (एआईसी) टीम सत्र में ‘ईएसपीएनएफसी’ को दिए एक बयान में एल्वेस ने कहा, “मैंने अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ इस बारे में बात की थी। मैं यह साबित करने के लिए जुवेंतस में शामिल हुआ था कि इटली फुटबाल सुधार कर सकता है और अपने स्तर में सुधार कर सकता है।”
‘स्काई स्पोर्ट इंटालिया’ को दिए बयान में एल्वेस ने कहा कि उन्हें समझा नहीं गया। वह और भी बहुत कुछ करना चाहते थे, लेकिन उन्हें लगा कि यह सब उनके लिए आसान नहीं है।
एल्वेस ने कहा, “मैं क्लब में उतना खुश नहीं था, जितना हुआ करता था और इस कारण मैंने काफी प्रयास किया। इसी कारण मैंने इस क्लब से अलग होने का फैसला किया।”
dharmpath.com dharmpath