मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान शनिवार को मुंबई के जुहू स्थित एक मंदिर पहुंची। माना जा रहा है कि वह जल्द बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं।
सारा अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ थीं। उन्हें अक्सर मुस्कुराते हुए पोज देते देखा जाता है, लेकिन इस बार वह बिल्कुल अलग अंदाज में दिखी।
इस बात की उम्मीद थी कि सारा सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत ‘केदारनाथ’ से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत करेगी, लेकिन वह अब रणवीर सिंह के साथ ‘सिम्बा’ में नजर आ सकती है।
dharmpath.com dharmpath