मुंबई, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ की सह अभिनेत्री जूडी डेंच को सांता बारबरा फिल्मोत्सव में सम्मानित करेंगे।
उन्हें फिल्मों में उत्कृष्टता के लिए वार्षिक किर्क डगलस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उनके प्रवक्ता ने जारी बयान में बताया कि अली उनके सम्मान में विशेष प्रस्तुति देंगे।
अली कार्यक्रम में जेफ ब्रिज और आर्मी हेमर के साथ संबोधन भी देंगे।
इस फिल्मोत्सव का आयोजन अगले महीने के अंत में होगा।
dharmpath.com dharmpath