जूनिन्हो ने पोग्बा को बार्सिलोना जाने की सलाह दी

पेरिस, 15 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व फुटबाल स्टार जूनिन्हो ने फ्रांस और युवेंतस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा को पेरिस सेंट जर्मेन की बजाय स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के साथ करार करने की सलाह दी है।

फ्रांसीसी क्लब लियोन के लिए खेल चुके जूनिन्हो ने गुरुवार को कहा कि पेरिस सेंट जर्मेन पोग्बा के काबिल क्लब नहीं है। ऐसे में 22 साल के पोग्बा को हर हाल में बार्सिलोना का रुख करना चाहिए।

जूनिन्हो ने कहा, “बार्सिलोना अगर आप पोग्बा को खरीद सकते तो अच्छा होता। आंद्रेस इनिएस्ता का जादू कम हो रहा है और ऐसे में पोग्बा के साथ करार के बाद बार्सिलोना कुछ और साल तक जीत का क्रम जारी रख सकता है।”

फ्रांस की अंतर्राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने वाले पोग्बा ने बुधवार को रियल मेड्रिड के साथ हुए चैम्पियंस लीग के दूसरे चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में सराहनीय खेल दिखाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493