जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म की शूटिंग लंदन में

चेन्नई, 19 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता सुकुमार की अलगी तेलुगु फिल्म में जूनियर एनटीआर बतौर अभिनेता काम करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले माह से लंदन में शुरू होगी।

फिल्म निर्माण से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा, “निर्माण के पहले का काम तेजी से चल रहा है। फिल्म का दल लंदन जाएगा और 17 अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। सुकुमार की योजना दो सप्ताह तक लंदन में फिल्म की शूटिंग करने की है।”

अभिनेत्री राकुल प्रीत इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में दिखेंगी। वहीं देवी श्री प्रसाद इस फिल्म में संगीत देंगे।

यह पहली बार है जब एनटीआर और राकुल एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म के अन्य अभिनेताओं के नाम पर जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493