जूनियर एनटीआर की ‘जय लव कुश’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

चेन्नई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता जूनियर एनटीआर की आगामी तेलगू एक्शन फिल्म ‘जय लव कुश’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा बिना कोई कट लगाए यू /ए सर्टिफिकेट दे दिया गया है।

बयान के मुताबिक, निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दी गई है।

बॉबी द्वारा निर्देशित फिल्म में जूनियर एनटीआर तिहरी भूमिका में हैं।

इनमें से एक किरदार के लिए, वह प्रोस्थेटिक्स पहने दिखाए देंगे। उन्हें यह लुक हॉलीवुड के मेकअप कलाकार वेंस हार्टवेल ने दिया है। हार्टवेल ‘द लार्ड ऑफ द रिंग्स’ की तीन कड़ियों और ‘शटर आइसलैंड’ जैसी फिल्मों में अपने कार्य के लिए विख्यात हैं।

इसमें राशी खन्ना और नीवेथा थॉमस प्रमुख नायिकाओं के रूप में नजर आएंगी।

लोकप्रिय अभिनेता रोनित रॉय नकारात्मक भूमिका में हैं। यह उनकी पहली तेलुगू फिल्म होगी।

कल्याणराम द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493