जूनियर एनटीआर ने प्रशंसकों को दिखाई बेटे की तस्वीर

चेन्नई, 20 मई (आईएएनएस)। अपने जन्मदिन पर अपनी फिल्मों की पोस्टर या झलकियां रिलीज करना आज-कल अभिनेताओं बीच चलन बन गया है। लेकिन इस चलन से इतर जूनियर एनटीआर ने बुधवार को अपने 32वें जन्मदिन के मौके पर अपने प्रशंसकों को अपने 10 महीने के बेटे अभय राम की पहली झलक दिखाकर उन्हें खुश किया।

जूनियर एनटीआर ने सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर अपने बेटे अभय राम की दो तस्वीरें साझा की।

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने बताया, “जूनियर एनटीआर अभय की झलक दिखाने के लिए महीनों से धर्यपूर्वक इंतजार कर रहे थे। चूंकि उनके जन्मदिन पर उनकी किसी फिल्म के टीजर की लांचिंग की योजना नहीं थी, इसलिए एनटीआर ने अपने बेटे की तस्वीरों से प्रशंसकों को खुश करने की योजना बनाई।”

हालांकि ऐसा करने वाले वह पहले तेलुगू अभिनेता नहीं हैं। हाल ही में अल्लु अर्जुन ने ट्विटर के जरिए प्रशंसकों को अपने बेटे अल्लु अयान की तस्वीरें दिखाई थीं।

जूनियर एनटीआर इस समय निर्माता सुकुमार के साथ एक नई परियोजना की तैयारी में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493