जूनियर गोल्फ : तीसरे दिन करण ने ली बढ़त

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। ऊषा दिल्ली गोल्फ कोर्स (डीजीसी) जूनियर गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दिन श्रेणी-ए बालक वर्ग में करण प्रताप सिंह ने बढ़त हासिल कर ली।

करण ने तीसरे दिन 2 अंडर 70 का स्कोर किया और दूसरे दौर तक शीर्ष पर रहे सुनहित बिश्नोई को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया। बिश्नोई तीसरे दिन खराब प्रदर्शन से जूझते रहे और अंतत: तीसरे स्थान पर रहे।

करण ने तीसरे, 11वें और 14वें होल पर बर्डी लगाई। हालांकि वह 12वें होल पर शॉट से चूक गए। तीन दौर के बाद उनका ओवरऑल स्कोर 219 है।

बिश्नोई ने तीसरे दिन 80 का स्कोर किया। तीसरे दिन 1 ओवर 73 का स्कोर खेलने वाले सार्थक छिब्बर 223 के ओवरऑल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

श्रेणी-बी बालक वर्ग में हर्षजीत सिंह अभी भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने तीसरे दिन 73 का स्कोर किया। उनका ओवरऑल स्कोर 224 रहा। 230 के ओवरऑल स्कोर के साथ राघव चुग दूसरे स्थान पर हैं, जबकि 238 के ओवरऑल स्कोर के साथ आर्यमान महंत और इशान सेठी तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

बालिकाओं की श्रेणी-ए में तनिरिका सिंह पहले स्थान पर बनी हुई हैं। श्रेणी-बी में पहले स्थान पर हिमाद्री सिंह हैं। तनिरिका का ओवरऑल स्कोर 162 और हिमाद्री का ओवरऑल स्कोर 170 है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493