कोलकाता, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ध्रुव सुनीष ने शनिवार को यहां आयोजित दक्षिण कालिकाता संसद आईटीएफ टूर्नामेंट के 25वें संस्करण का खिताब जीत लिया।
साल 2016 में दो आईटीएफ टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद बीते सप्ताह चंडीगढ़ में आईटीएफ जूनियर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले ध्रुव ने फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के डोस्तानबेक तुश्बुलातोव को 6-2, 6-3 से हराया।
लड़कियों के फाइनल में बेल्जियम की एक्साना मारीन ने भारत की आकांक्षा भान को 6-1, 6-3 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
भान ने बीते साल फेनेस्टा जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियशिप खिताब जीता था।
dharmpath.com dharmpath